Home » JHARKHAND NEWS: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने दी सरहुल की बधाई, जानें क्या कहा

JHARKHAND NEWS: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने दी सरहुल की बधाई, जानें क्या कहा

by Vivek Sharma
सरहुल
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: सरहुल पर्व को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यह पर्व प्रकृति, संस्कृति और आदिवासी परंपराओं का अद्भुत संगम है। ये हमें धरती, जल, जंगल और जीवन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि सरहुल आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
वहीं रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी सरहुल की सभी को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि बिना कुछ लिए, बिना किसी अपेक्षा के सृष्टि के आरम्भ काल से ही प्रकृति ने संपूर्ण जीवजगत को सिर्फ देने का काम किया है। प्रकृति के इस दातव्यता के प्रति आभार प्रकट करने का उल्लास ही सरहुल पर्व है। साथ ही लिखा कि इस पर्व को प्रकृति के सबसे करीब रहने वाला आदिवासी समाज मनाता है। यह पर्व हर उस जीव के लिए है, जिसने प्रकृति से कुछ भी लिया है। उन्होंने लिखा है कि आइए, हमसब भी प्रकृति के प्रति आभार प्रकट कर इस पर्व को मनाएं। प्रकृति को देना सीखें।

Related Articles

Leave a Comment