Home » Giridih News: दो दिन से गिरिडीह में मंडरा रहा हेलीकॉप्टर, आखिर क्या है माजरा

Giridih News: दो दिन से गिरिडीह में मंडरा रहा हेलीकॉप्टर, आखिर क्या है माजरा

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Giridih : गिरिडीह जिले के आसमान में दो दिन से हेलीकॉप्टर मंडरा रहा है। शनिवार के बाद रविवार को भी कई बार हेलीकॉप्टर देखा गया। इसे लेकर लोगों में कौतुहल है कि आखिर यह हेलीकॉप्टर क्यों घूम रहा है। शहर से लेकर औद्योगिक इलाके तक हेलीकॉप्टर ने कई चक्कर लगाए। बाद में पता चला कि इसके माध्यम से जीपीएस-जीएनएसएस सर्वे किया जा रहा है।

जहां हेलीपैड बना वहां चल रहा सर्वे

यह सर्वेक्षण उन सभी स्थानों के लिए कराया जा रहा है, जहां हेलीपैड का निर्माण आपात स्थिति या किसी कार्यक्रम के आयोजन, बड़े नेताओं के आगमन के लिए किया जाता है.
सर्वे के तहत जहां हेलिकॉप्टर में स्थापित जीपीएस-जीएनएसएस रिसीवर, एलआईडीएआर या हाई रेज्यूलेशन कैमरा के उपयोग से सेंटीमीटर स्तर की सटीकता वाला डेटा प्राप्त किया जा रहा है। गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि पिछले पांच साल से जहां कहीं भी हेलीपैड का निर्माण हुआ है, उसका एयर सर्वे चल रहा है। इसी वजह से हेलिकॉप्टर घूम रहा है।

चल रही लीथियम उपलब्धता की जांच

दूसरी तरफ लीथियम की उपलब्धता की जांच के लिए एक अलग टीम तिसरी पहुंची है। उड़ान के दौरान डाटा प्राप्त कर इसे जीआईएस सॉफ्टवेयर का उपयोग कर मैप्स में बदलने की प्रक्रिया चल रही है। इस सर्वे से उस क्षेत्र का भी निरीक्षण हो जाता है, जहां इंसान नहीं पहुंच सकते।

Related Articles

Leave a Comment