Home » RANCHI RAIL NEWS: नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, युवक के पास मिली इतनी बोतल शराब

RANCHI RAIL NEWS: नामकुम स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, युवक के पास मिली इतनी बोतल शराब

संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस से बिहार ले जाकर अधिक दाम में बेचने की थी योजना

by Vivek Sharma
आरपीएफ ने पकड़ी अवैध शराब
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची रेल मंडल में आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में सफलता हासिल की है। कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर सोमवार को आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने नामकुम रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध वस्तुओं की जांच के दौरान एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। वह शराब बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी में था। इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म 1 पर एक युवक काले-ग्रे पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध स्थिति में खड़ा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन कुमार समस्तीपुर बिहार बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 22 बोतल अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6,900 रुपये है।

पूछताछ में उसने बताया कि वह नामकुम से शराब खरीदकर ट्रेन संख्या 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस से बिहार ले जाकर अधिक दाम में बेचने की योजना बना रहा था।  दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर आरपीएफ ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी और जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग रांची को सौंप दिया गया। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर शिशुपाल कुमार, एएसआई अनिल कुमार और स्टाफ संजय कुमार की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Comment