Home » Ranchi Theft News : घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, 15 लाख के जेवरात व नकदी ले भागे चोर

Ranchi Theft News : घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, 15 लाख के जेवरात व नकदी ले भागे चोर

by Birendra Ojha
Ranchi Theft News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां पंडरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत वेस्ट सरोवर नगर, देवी मंडप रोड स्थित एक घर में भीषण चोरी हुई है। चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और 4 अलमारी तोड़ते हुए लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर भाग गए। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक विजय कुमार साहू रामनवमी पूजा के बाद अपने पैतृक आवास गुमला गए हुए थे। इसी दौरान देर रात पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर घर का गेट खुला होने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य रात में ही रांची पहुंचे। घर पहुंचने पर देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखी अलमारी भी क्षतिग्रस्त थी। चोर अलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो चुके थे।
घटना की सूचना तत्काल पंडरा ओपी को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और चोरों की तलाश के लिए छानबीन की जा रही है।

Read Also- Ram Navami violence : रामनवमी जुलूस के दौरान एक व्यक्ति की हत्या, एक चाकू लगने से हुआ घायल

Related Articles

Leave a Comment