Home » Jamshedpur News : रामनवमी विसर्जन को लेकर जमशेदपुर हाई अलर्ट, 1650 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी

Jamshedpur News : रामनवमी विसर्जन को लेकर जमशेदपुर हाई अलर्ट, 1650 पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में रामनवमी विसर्जन जुलूस को लेकर शनिवार को पूरा शहर हाई अलर्ट पर है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। मानगो, कदमा, परसुडीह, टेल्को और धातकीडीह को संवेदनशील घोषित कर इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

शहरभर में 1650 पुलिसकर्मियों और 313 दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही 340 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

शुक्रवार को साकची, काशीडीह और शीतला मंदिर समेत कई इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। दंगा नियंत्रण बल और जगुआर टीम के जवानों ने संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि हुड़दंग, स्टंटबाजी या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना नंबर प्लेट की बाइक से स्टंट करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की तैयारी की गई है।

शहर के 168 अखाड़ा जुलूसों की निगरानी के लिए 48 विशेष मॉनिटरिंग टीमें तैनात की गई हैं। साकची, कदमा और गोलमुरी जैसे प्रमुख मार्गों पर वीडियो रिकॉर्डिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर है और अफवाह फैलाने वालों पर सीधे केस दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।

दो साल पहले हुई घटना को ध्यान में रखते हुए कदमा के शास्त्रीनगर इलाके को सुरक्षा के लिहाज से किले में तब्दील कर दिया गया है। यहां 18 अस्थायी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बिजली बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए छह प्रमुख स्थानों पर हाई क्षमता वाले जेनरेटर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा साकची गोलचक्कर, महाराणा प्रताप चौक, सुवर्णरेखा घाट और रंकिणी मंदिर के पास वॉच टावर बनाकर निगरानी की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में है। शहर के 18 स्थानों पर एंबुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती की गई है। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और जरूरत पड़ने पर 30 मिनट के भीतर अस्पताल पहुंचने का निर्देश दिया है।

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि शांतिपूर्ण और सुरक्षित विसर्जन के लिए हर संभव कदम उठाए गए हैं और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read Also- Ram Navami violence : रामनवमी जुलूस के दौरान एक व्यक्ति की हत्या, एक चाकू लगने से हुआ घायल

Related Articles

Leave a Comment