Home » Hazaribagh News : हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसक झड़प, भुजाली के हमले में एक की मौत

Hazaribagh News : हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसक झड़प, भुजाली के हमले में एक की मौत

पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना में शामिल आरोपितों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत गदोखर गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना शुक्रवार रात की है, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई।

मृतक की पहचान गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान उन पर भुजाली से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वारदात के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इलाके में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि घटना में शामिल आरोपितों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Read also Ranchi Theft News : घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, 15 लाख के जेवरात व नकदी ले भागे चोर

Related Articles