Home » Latehar Accident: पेड़ के नीचे छिपकर दो दोस्त वर्षा रुकने का कर रहे थे इंतजार, लेकिन आसमान ले मौत टपक गई

Latehar Accident: पेड़ के नीचे छिपकर दो दोस्त वर्षा रुकने का कर रहे थे इंतजार, लेकिन आसमान ले मौत टपक गई

by Kanchan Kumar
body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिला मुख्यालय में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के नवोदय रोड कस्तूरबा स्कूल के पास अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पीयूष कुमार और पवन साहू के रूप में हुई है। दोनों की आयु 20 वर्ष बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, पीयूष और पवन रविवार को अपनी मोटरसाइकिल से किसी काम के लिए नवोदय रोड की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अचानक मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों ने बाइक किनारे खड़ी कर सड़क किनारे महुआ के एक बड़े पेड़ की ओट में खड़े हो गए।

तेज गड़गड़ाहट के साथ उसी पेड़ पर हुआ वज्रपात

​वे बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अचानक बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ उसी पेड़ पर भयंकर वज्रपात हो गया। इसकी चपेट में आने से दोनों दोस्त बुरी तरह झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही त़ॉप तड़प कर दम तोड़ दिया। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि हादसे के वक्त पीयूष की जेब में रखा मोबाइल फोन भी ब्लास्ट हो गया।


पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

​घटना की खबर मिलते ही इलाके में मातम पसर गया। लातेहार सदर थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता तुरंत अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों युवकों को तुरंत लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों युवकों की मौत आसमानी बिजली की चपेट में आने से हुई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने में जुटी है।

Read Also- Jamshedpur News : जमशेदपुर में दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पाया, जल्द सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की-जब्ती

Related Articles