Home » Jamshedpur Kidnapping: कदमा के रामनगर से डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण, घर से ₹8 लाख का जेवरात वह एक लाख नकद भी ले गए अपहरणकर्ता

Jamshedpur Kidnapping: कदमा के रामनगर से डेढ़ साल के बच्चे का अपहरण, घर से ₹8 लाख का जेवरात वह एक लाख नकद भी ले गए अपहरणकर्ता

इस घटना में तीन माह बाद तीन लोगों को नामजद कर मामले की जांच में जुटी पुलिस, एक अज्ञात के खिलाफ भी है FIR

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Kidnapping
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर के रहने वाले रत्नेश कुमार सिंह के डेढ़ साल के बेटे का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण कर्ता रत्नेश कुमार सिंह के घर से सोने के जेवरात और ₹1 लाख नकद भी पार कर ले गए हैं। इसके अलावा, अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भीg पार कर दिए गए हैं।इस मामले में रत्नेश कुमार सिंह के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर फुटेज प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्चे को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रत्नेश कुमार सिंह रामनगर के रोड नंबर 7 स्थित हरि मंदिर के पास के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उनकी विवाहित पत्नी सरिता कुमारी के साथ मिलकर यह साजिश रची है। उन्होंने सरिता कुमारी को बहला फुसला कर उनके डेढ़ साल के बेटे को अगवा कर लिया है और परिवार के सोने के जेवरात और घर में रखा नकदी भी उठा ले गए हैं। घटना इस साल 20 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 3 महीने बाद अब प्राथमिकी दर्ज की है। इस घटना में अब तक क्या प्रगति हुई है इसे लेकर कदमा थाना प्रभारी से फोन कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया। लेकिन उनका सरकारी मोबाइल नंबर स्विच ऑफ था।

Read also Jharkhand News Live : जगन्नाथपुर में रथयात्रा को ले उमड़ा आस्था का सैलाब, गर्वनर एवं मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment