
रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के.एन. सिंह ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री सचिवालय के अनुसार, मुरी और पिस्का रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन 17 जुलाई 2026 को किया जाएगा। दोनों स्टेशनों का आधुनिकीकरण अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया गया है, जिसके तहत यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्टेशन परिसर का भी व्यापक कायाकल्प किया गया है।
डीआरएम के.एन. सिंह ने मुख्यमंत्री को उद्घाटन समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के लिए रेलवे अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी

