
jamshedpur : टेल्को प्रेमनगर निवासी समाजसेवी रामानुज शर्मा (85) का निधन बीते गुरुवार को टीएमएच अस्पताल में हो गया। इस खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका जीवन सामाजिक कार्यों से लेकर धार्मिक आयोजनों में समर्पित रहा है। लक्ष्मीनगर में वरिष्ठ नागरिक भवन, छठ घाट, सामुदायिक भवन बनाने से लेकर क्षेत्र में हर तरह के सामाजिक कार्यों में उनकी भूमिका अहम रही है। क्षेत्र में किसी को सुख-दुख हो वे आगे आकर उनके सहभागी बनते थे।
वरिष्ठ नागरिक परिषद, जमशेदपुर के थे महामंत्री
समाजसेवी रामानुज शर्मा, महामंत्री वरिष्ठ नागरिक परिषद, जमशेदपुर का निधन टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में कल गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे हो गया। वे 13 जुलाई 2026 से गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती थे। अपने पीछे वे अपनी पत्नी तथा तीन सुपुत्र छोड़ गए हैं। बड़े पुत्र राज किशोर राय रिटायर्ड कर्मचारी हैं। दूसरे पुत्र नवल किशोर राय टाटा स्टील में कार्यरत हैं।
तीसरे पुत्र जवाहर किशोर राय भागलपुर (बिहार) में विधायक हैं।
रामानुज शर्मा की शव यात्रा कल 18 जुलाई शनिवार को सुबह 11:00 बजे उनके निवास स्थान कृष्णानगर रोड नं. एक, सोनारी से स्वर्णरेखा घाट के लिए प्रस्थान करेगी।

