Home » Jamshedpur News : झारखंड में चार अगस्त को मनाया जाएगा इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहल्लुम, रांची, जमशेदपुर व धनबाद में निकलेंगे मातमी जुलूस

Jamshedpur News : झारखंड में चार अगस्त को मनाया जाएगा इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहल्लुम, रांची, जमशेदपुर व धनबाद में निकलेंगे मातमी जुलूस

शिया समुदाय के प्रतिनिधि सैयद फराज अब्बास ने शनिवार को बताया कि चेहल्लुम का मातमी जुलूस मुहर्रम की 10वीं तारीख (आशूरा) के 40 दिन बाद निकाला जाता है।

by Mujtaba Haider Rizvi
ranchi muharram pic
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड में इमाम हुसैन अलेहिस्सलाम का चेहल्लुम चार अगस्त को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। रांची, जमशेदपुर और धनबाद में मातमी जुलूस निकलेंगे। जमशेदपुर में हुसैनी मिशन के इमामबारगाह और मानगो के जाकिरनगर इमामबाड़े में मजलिस होगी।
रांची में शिया समुदाय की ओर से हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में चार अगस्त को चेहल्लुम का मातमी जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस को लेकर समुदाय के स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की संभावना है।

शिया समुदाय के प्रतिनिधि सैयद फराज अब्बास ने शनिवार को बताया कि चेहल्लुम का मातमी जुलूस मुहर्रम की 10वीं तारीख (आशूरा) के 40 दिन बाद निकाला जाता है। यह दिन कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, उनके बलिदान को याद करने और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मनाया जाता है।

उन्होंने बताया कि चार अगस्त को सुबह 10 बजे जुलूस मेन रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर लेन में स्वर्गीय अधिवक्ता सैयद यावर हुसैन के आवास ‘अनवर आर्केड’ से प्रारंभ होगा। वहां से मातमी जुलूस मेन रोड, अंजुमन प्लाजा चौक, उर्दू लाइब्रेरी, डेली मार्केट, ओल्ड टैक्सी स्टैंड, गांधी चौक स्थित हनुमान मंदिर, काली मंदिर चौक, चर्च रोड, विक्रांत चौक और कर्बला चौक होते हुए कर्बला पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन होगा।

आयोजकों के अनुसार, जुलूस के दौरान अकीदतमंद मातम और नौहाख्वानी के माध्यम से हजरत इमाम हुसैन तथा कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। जुलूस के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन के लिए प्रशासन से भी आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया गया है।

Read also Jamshedpur News: एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीणों ने परसुडीह थाना का किया घेराव

Related Articles

Leave a Comment