Home » Jamshedpur News: एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीणों ने परसुडीह थाना का किया घेराव

Jamshedpur News: एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, गिरफ्तारी की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीणों ने परसुडीह थाना का किया घेराव

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि यदि पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
परसुडीह थाने का घेराव
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : एलबीएसएम कॉलेज के छात्र शुक्रा हो पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में ‘ शनिवार को परसुडीह थाना परिसर में छात्रों, ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने थाना के मुख्य गेट पर धरना देते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही पुलिस प्रशासन पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि यदि पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों की गिरफ्तारी तक उनका विरोध जारी रहेगा।

घायल छात्र शुक्रा हो ने बताया कि बीते बुधवार रात करीब 10 बजे वह अस्पताल से खाना खाने के लिए निकले थे। इसी दौरान परसुडीह थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा मैदान मोड़ के पास बाइक पर सवार चार से पांच युवकों ने पीछे से उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी, लोहे की चेन और अन्य हथियारों से उनके सिर, हाथ और कमर पर लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

शुक्रा हो ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने छात्रावास परिसर में एक युवक और युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। उन्हें आशंका है कि उसी घटना का बदला लेने की नीयत से उन पर यह हमला कराया गया। उनका आरोप है कि घटना के बाद परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Read also Jamshedpur Crime : बिष्टुपुर बाजार में दो दुकानों से करीब 1.95 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर, टेल्को व परसुडीह में घरों का ताला तोड़ कर चोरी

Related Articles

Leave a Comment