Home » Jamshedpur Rail News: पोटका के सिधिरसाई रेलवे स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, 5 करोड़ की लागत से बनेगा नया भवन, सांसद और डीआरएम ने किया भूमिपूजन

Jamshedpur Rail News: पोटका के सिधिरसाई रेलवे स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, 5 करोड़ की लागत से बनेगा नया भवन, सांसद और डीआरएम ने किया भूमिपूजन

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सिधिरसाई रेलवे स्टेशन का विस्तार करते हुए यहां पांच रेलवे लाइनें विकसित की जाएंगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
potka sidhirsai railway station
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड स्थित सिधिरसाई रेलवे स्टेशन के विकास की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले इस स्टेशन के नए भवन निर्माण का भूमिपूजन सांसद विद्युत वरण महतो और मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) तरुण हुरिया ने संयुक्त रूप से किया।

भूमिपूजन के बाद डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का आधुनिक भवन बनाया जाएगा। मानसून समाप्त होने के बाद सितंबर माह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। रेलवे का लक्ष्य अगले एक वर्ष के भीतर इस परियोजना को पूरा करने का है।

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि सिधिरसाई रेलवे स्टेशन का विस्तार करते हुए यहां पांच रेलवे लाइनें विकसित की जाएंगी। इसके अलावा आधुनिक टिकट बुकिंग काउंटर, यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं और स्टेशन को मुख्य सड़क से जोड़ने की योजना भी तैयार की गई है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद सांसद विद्युत वरण महतो और डीआरएम तरुण हुरिया ने टाटानगर रेलवे स्टेशन तथा परसुडीह स्थित मंगदमपुर रेलवे फाटक का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद ने बताया कि टाटानगर से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने को लेकर रेलवे मंत्रालय स्तर पर सकारात्मक पहल जारी है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Read also Jamshedpur News : झारखंड में चार अगस्त को मनाया जाएगा इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चेहल्लुम, रांची, जमशेदपुर व धनबाद में निकलेंगे मातमी जुलूस

Related Articles

Leave a Comment