Home » Jamshedpur news: टाटा स्टील वर्क्स व टिनप्लेट डिवीजन में अप्रेंटिसशिप की होगी भर्ती, 22 तक देना है आवेदन

Jamshedpur news: टाटा स्टील वर्क्स व टिनप्लेट डिवीजन में अप्रेंटिसशिप की होगी भर्ती, 22 तक देना है आवेदन

प्रबंधन में जारी किया सर्कुलर, 1 जुलाई 2008 तक होनी चाहिए उम्र सीमा

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा स्टील जमशेदपुर वर्क्स और टाटा स्टील टिनप्लेट डिवीजन में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में प्रबंधन की ओर से नोटिस जारी किया गया है। जारी सर्कुलर के मुताबिक 23 जुलाई को रात 11.45 बजे तक आनेदन जमा किए करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है।
ये होनी चाहिए योग्यता
मैकेनिकल,इलेक्ट्रिकल,मेटलर्जिकल, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में बीटेक या डिप्लोमा, फिटर, इलेक्ट्रीशियन,मशीनिस्ट या वेल्डर ट्रेड में आइटीआइ की डिग्री, नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए केमिस्ट्री के साथ बीएससी, कंप्यूटर की जानकारी के साथ बीबीए, नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट बीए (सिर्फ एसटी समुदाय के लिए)। जबकि आवेदन पास आउट या 2026 में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार कर सकेंगे। साथ ही पास होने का साल 2021 या उसके बाद का होना चाहिए। किसी भी सरकारी या प्राइवेट संस्थान से बीटेक, डिप्लोमा या आइटीआइ की डिग्री होना चाहिए। आवेदक की उम्र 1 जुलाई 2001 से 1 जुलाई 2008 तक होना चाहिए। जिन लोगों ने पहले ही किसी दूसरी संस्था से अप्रेंटिसशिप कर ली है, छोड़ दी है या कर रहे हैं उन पर विचार नहीं किया जाएगा।
1 साल ट्रेनिंग के दौरान मिलेगा स्टाइपेंड
ट्रेनी को टाटा स्टील जमशेदपुर और टिनप्लेट डिवीजन के अलग-अलग सेक्शन में एक साल की ऑन-द-जॉब प्लांट ट्रेनिंग दी जाएगी। एक साल की ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप एक्ट के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा जिसे एनएटीएस और एनएपीएस गाइडलाइन के अनुसार टाटा स्टील लिमिटेड और सरकार मिलकर देंगे।
एसएनटीआइ से एक साल की अप्रेंटिसशिप पूरी करने का मिलेगा सर्टिफिकेट 
उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्टर किया जाएगा (एनएपीएस पोर्टल पर आइटीआइ के लिए) और एनएटीएस 2.0 पोर्टल पर (डिप्लोमा, बीटेक और नॉन-इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए)। एक साल की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने पर उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए मूल्यांकन किया जाएगा। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें एसएनटीआइ से एक साल की अप्रेंटिसशिप पूरी करने का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसमें नौकरी की गारंटी नहीं होगी। एक साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान, उम्मीदवारों को अपने रहने की व्यवस्था खुद करनी होगी। कोई हॉस्टल सुविधा नहीं दी जाएगी।
जानें आवेदन कैसे करें
आवेदन फॉर्म भरने के लिए https://tsl.ripplehire.com/s/gvQ1 लिंक पर क्लिक कर या क्यूआर कोड स्कैन करने पर होगा।
ये होगी चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा, उसके बाद डॉक्यूमेंट की जांच और मेडिकल टेस्ट। लिखित परीक्षा की तारीखों के बारे में उम्मीदवारों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर जानकारी दी जाएगी। लिखित परीक्षा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए होगी।

Related Articles

Leave a Comment