
चाईबासा : मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए छात्र नेतृत्व परिषद के गठन के साथ ही अलंकरण समारोह (इन्वेस्टिचर सेरेमनी) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सह विद्यालय के चेयरमैन एवं डायरेक्टर बी.के. हिंदवार द्वारा किया गया। विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से गठित इस परिषद में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मुख्य पदों पर इनका हुआ चयन
स्कूल हेड बॉय आदित्य प्रकाश स्कूल हेड गर्ल मान्या, स्कूल वाइस हेड बॉय आयुष कुमार, स्कूल वाइस हेड गर्ल दर्शना कुमारी विभिन्न हाउस के नवनियुक्त पदाधिकारी समारोह के दौरान विद्यालय के चारों प्रमुख हाउस के कैप्टन और वाइस कैप्टन के नामों की भी घोषणा की गई।
जो इस प्रकार हैं:
हाउस का नाम कैप्टन वाइस कैप्टन
अल्फा हाउस ओम कृष्ण मनोज महतो
ब्रेवो हाउस अलिशा सिंह कुंटिया उम्मे कुलसुम
चेतक हाउस नवीन कुमार महतो देवाश्री महतो, तुषार महतो, रिधिराज हिंदवार
डेल्टा हाउस राहुल सोय नेहा महतो,प्रिंस राज, स्नेहा महतो पीयूष महतो, आकांक्षा मिश्रा, राजेश बानरा, सुहानी महतो
स्पोर्ट्स कैप्टन: रोशन देवगम
स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन: संजीव महतो
कल्चरल कैप्टन: अंशिका गोप
कल्चरल वाइस कैप्टन: मून मिश्रा
पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ
समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमैन बी.के. हिंदवार ने नवनियुक्त हेड बॉय, हेड गर्ल सहित वाइस हेड बॉय और वाइस हेड गर्ल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी छात्र-नेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इससे पूर्व, विभिन्न कैप्टन्स और वाइस कैप्टन्स के नामों की घोषणा प्राचार्य के. नागराजू, उप-प्राचार्या आरती कोड़वार, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती और सीसीए संयोजक के.एल. नारायण द्वारा संयुक्त रूप से की गई। नेतृत्व परिषद में चयनित सभी विद्यार्थी विद्यालय के अनुशासन को बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ करेंगे।
शपथ ग्रहण के बाद चेयरमैन, प्राचार्य, उप-प्राचार्या और वरिष्ठ शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार चक्रवर्ती ने मुख्य अतिथि, प्रबुद्ध शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

