Home » Hazaribagh Murder News : रामनवमी जुलूस में DJ पर चढ़ कर नाच रहा था हत्यारोपी, नीचे उतरने की बात कहने पर ले ली जान; तीन गिरफ्तार

Hazaribagh Murder News : रामनवमी जुलूस में DJ पर चढ़ कर नाच रहा था हत्यारोपी, नीचे उतरने की बात कहने पर ले ली जान; तीन गिरफ्तार

Hazaribagh Murder News : हजारीबाग पुलिस ने रामनवमी जुलूस में हुए हत्याकांड का कर दिया खुलासा

by Mujtaba Haider Rizvi
Hazaribagh Ram Navami Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के गदोखर इलाके में रामनवमी की रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामूली विवाद में हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि घटना 29 मार्च की रात करीब 12:30 बजे की है, जब रामनवमी जुलूस के दौरान करन यादव डीजे पर नाच रहा था। इसी दौरान रामकुमार साव ने उसे नीचे उतरने और शांत रहने को कहा। बात इतनी बढ़ गई कि विवाद हिंसक हो गया और करन यादव ने गुस्से में आकर रामकुमार साव पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण रामकुमार साव की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मुख्य आरोपी करन यादव फरार हो गया था। जांच के दौरान सामने आया कि उसके दोस्त नीतेश कुमार यादव उर्फ छोटा डॉन और उसके पिता अरुण यादव ने आरोपी को छिपाने और हथियार ठिकाने लगाने में मदद की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पेलावल थाना प्रभारी वेद प्रकाश के नेतृत्व में विशेष एसआईटी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करन कुमार यादव और नीतेश कुमार यादव को कंडसार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। वहीं तीसरे आरोपी अरुण यादव को छड़वा डैम काली मंदिर के पास से दबोचा गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून से सनी भुजाली (चाकू) भी बरामद कर ली है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Read Also: Jamshedpur Education News : सरकारी स्कूलों में नया सत्र कल से, सुबह ‎7 बजे से चलेंगी कक्षाएं‎

Related Articles

Leave a Comment