Home » Palamu Crime : पलामू में सड़क हादसा : बाइक से गिरकर पिकअप चालक की मौत

Palamu Crime : पलामू में सड़क हादसा : बाइक से गिरकर पिकअप चालक की मौत

Palamu Crime : हादसे में गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Bike accident scene in Palamu where pickup driver died after falling
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : गढ़वा जिले के ओबरा से लौट रहे एक पिकअप चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बच गया। घायल साथी का इलाज गढ़वा में चल रहा है।

मृतक पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित रबदा केवालपर गांव निवासी गोलू उर्फ अमरेश कुमार विश्वकर्मा है। रविवार दोपहर उसका पोस्टमार्टम मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया।

परिजनों ने बताया कि गोलू विश्वकर्मा अपने साथी पंकज विश्वकर्मा के साथ शनिवार शाम मोटरसाइकिल से गढ़वा के ओबरा स्थित अपनी बहन के घर गया था। रात करीब 8 से 9 बजे के बीच दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कितासोती गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि गोलू विश्वकर्मा पिकअप चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Read Also: Palamu Crime : पलामू में लूट का विरोध करने पर अधेड़ को मारी गोली, हालत हुई गंभीर

Related Articles