रामगढ़। जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को शादी का झांसा दिया और तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। अंततः पीड़िता ने आसिफ अंसारी नामक युवक के खिलाफ रजरप्पा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नाबालिग ने बताया कि कुजू ओपी के बरकट्ठी गांव का रहने वाला आसिफ अंसारी का नानी घर उसके गांव में ही है। वह अपने नानी घर में रहकर पिछले तीन वर्षों से उसे अपनी झूठी बातों में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाता रहा है।
पहले उसने शादी का झांसा दिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। कई बार उसने धारदार हथियार का भय दिखाकर भी यौन संबंध बनाया। इस अवधि में उसने दो बार गर्भपात भी कराया। गांव वालों को इस अवैध संबंध की भनक लगी। उनलोगों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा। सामाजिक बैठक में तय हुआ कि बालिग होने के बाद आसिफ अंसारी उसी लड़की से शादी करेगा। इस फैसले पर रजामंदी लड़के के साथ-साथ उसके परिजनों ने भी जताई थी।
पंचायत के फैसले के बाद आसिफ अंसारी ने कई बार उस लड़की के साथ यौन संबंध बनाया। इस बीच भी वह गर्भवती हो गई। जब उसने आसिफ अंसारी को इसकी सूचना दी तो उसने फिर से गर्भपात कराने का प्रयास किया। इस बार युवती ने दवा खाने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया।
पीछा छुड़ाने के लिए दिया छह लाख रुपये का प्रलोभन
आसिफ अंसारी के नाना के घर में रहने वाले समसुल अंसारी, कादीर अंसारी, इमरान मौलाना, सद्दाम अंसारी, अजरुद्दीन अंसारी, इम्तियाज अंसारी, मुस्ताक उर्फ चरका और शाहिद अंसारी ने रुपये के दम पर उससे पीछा छुड़ाने का प्रयास किया। उसे लगभग छह लाख रुपये का प्रलोभन दिया गया। साथ ही किसी दूसरे लड़के से शादी करने की बात कही गई।
जब नाबालिग ने उनकी बातें नहीं मानी तो आसिफ अंसारी ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। वहीं मामले में रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Read Also: http://Jharkhand में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति अटकी; Governor ने लौटाई फाईल, इन बिंदुओं पर दी सलाह

