Home » RANCHI NEWS: टीपीसी का सबजोनल कमांडर अरविंद राम गिरफ्तार, हथियार व मोबाइल बरामद

RANCHI NEWS: टीपीसी का सबजोनल कमांडर अरविंद राम गिरफ्तार, हथियार व मोबाइल बरामद

ईंट-भट्ठा संचालकों को धमका कर करता था लेवी वसूली

by Vivek Sharma
RANCHI: बुढमू थाना क्षेत्र से टीपीसी के सबजोनल कमांडर की गिरफ्तारी, पुलिस ने कारतूस, जिंदा गोली और मोबाइल बरामद किए।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची जिले के बुढमू थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छापर गांव से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीपीसी के सबजोनल कमांडर अरविंद राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि संगठन का एक सक्रिय सदस्य इलाके में घूम रहा है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त अभियान चलाया गया।

इस अभियान में बुढमू, मांडर, ठाकुरगांव और पिठोरिया थाना की पुलिस टीम शामिल रही। सघन तलाशी अभियान के दौरान अरविंद राम को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से कारतूस, जिंदा गोली और दो मोबाइल फोन समेत अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र में सक्रिय रहकर ईंट-भट्ठा संचालकों से लेवी वसूली करता था और संगठन को गुप्त सूचनाएं भी उपलब्ध कराता था। उसकी गिरफ्तारी से इलाके में उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

READ ALSO: http://Palamu NEET Exam : पुलिस ने पीआर बांड पर छोड़े तीन शख्स, परीक्षा केंद्र पर किया था जोरदार हंगामा

Related Articles

Leave a Comment