Home » RANCHI NEWS: महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों पर कांग्रेस का हमला, पीएम के दो गाड़ियों के काफिला को बताया दिखावा

RANCHI NEWS: महंगाई और पेट्रोल-डीजल कीमतों पर कांग्रेस का हमला, पीएम के दो गाड़ियों के काफिला को बताया दिखावा

कीमतों में वृद्धि का सीधा असर पड़ रहा आम लोगों की जिंदगी पर

by Vivek Sharma
ranchi congress news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है, लेकिन केंद्र सरकार राहत देने के बजाय राजनीतिक दिखावे और इवेंट मैनेजमेंट में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। परिवहन लागत बढ़ने से खाद्य पदार्थों, दूध, रसोई गैस और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दो गाड़ियों के काफिले का प्रदर्शन जनता की असल समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जो सरकार वर्षों तक बड़े काफिलों और वीआईपी संस्कृति का हिस्सा रही, वह अब अचानक सादगी का संदेश देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, तब इस तरह का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किस उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि यदि केंद्र सरकार वास्तव में जनता को राहत देना चाहती है तो पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की जाए, रसोई गैस सिलेंडर सस्ता किया जाए और महंगाई नियंत्रण के लिए ठोस आर्थिक नीति लागू की जाए। उन्होंने कहा कि जनता अब प्रतीकात्मक आयोजनों के बजाय वास्तविक राहत चाहती है।

Related Articles

Leave a Comment