Home » Koderma News: स्कार्पियो से बिहार ले जाई जा रही थी शराब, पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश, एक गिरफ्तार

Koderma News: स्कार्पियो से बिहार ले जाई जा रही थी शराब, पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश, एक गिरफ्तार

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : कोडरमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब लदी स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही थी। सतगावां में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। पुलिस को देख चालक स्कॉर्पियो चालक चकमा देकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने स्लाइडर लगाकर गाड़ी को रोक लिया। पटना निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान में कोडरमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना मिली थी कि स्कार्पियों वाहन में अवैध शराब लोड कर सतगावां की ओर से बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना प्रभारी, सतगावां के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

सतगावां थाना अंतर्गत नासरगंज चौक के पास सघन वाहन चेकिंग लगाया गया। इस बीच एक सफेद रंग का स्कार्पियो वाहन ( बीआर01 एचआर 9698) काफी तेजी में आई। पुलिस ने रूकने का ईशारा किया तो चालक वाहन को दाएं बाएं कर भगाने का प्रयास करने लगा। किंतु पुलिस ने स्लाईडर से मार्ग अवरुद्ध कर उसे पकड़ लिया।

वाहन की तलाशी के दौरान उसमें भारी मात्रा में अवैध बीयर एवं विदेशी शराब बरामद की गई। पूछताछ में वाहन चालक सानिध प्रभाकर, पिता रामनरेश प्रसाद साकिन ईलाहीबाग थाना गोपालपुर, जिला पटना की ओर से न तो कोई संतोषजनक जबाब दिया गया और न ही कोई कागजात प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने स्कार्पियो वाहन एवं बरामद बीयर, शराब को विधिवत जब्त किया। साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया ।

इस संबंध में सतगावां थाना कांड सं 43/26 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार, तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम में सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार, दाउद पावरिया और सशस्त्र बल शामिल थे।

Read Also : Jamshedpur Crime: जुगसलाई फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी सफलता, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment