Home » Jamshedpur News: नशा मुक्ति अभियान को मिली रफ्तार, उपायुक्त और एसएसपी ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

Jamshedpur News: नशा मुक्ति अभियान को मिली रफ्तार, उपायुक्त और एसएसपी ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

अभियान के दौरान जागरूकता रथ के माध्यम से प्रचार सामग्री का वितरण, ऑडियो संदेशों का प्रसारण, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur news green signal
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष नशा मुक्ति अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर से नशा मुक्ति जागरूकता रथ को रवाना किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस रथ को जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 जून से 25 जून तक चल रहे विशेष नशा मुक्ति अभियान के तहत यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, विद्यालयों और महाविद्यालयों में भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और शिक्षा, खेलकूद तथा रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने की अपील की। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में जनभागीदारी बेहद जरूरी है। समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जुड़कर जागरूकता फैलानी चाहिए और नशामुक्त वातावरण बनाने में सहयोग करना चाहिए।

अभियान के दौरान जागरूकता रथ के माध्यम से प्रचार सामग्री का वितरण, ऑडियो संदेशों का प्रसारण, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के जरिए आम लोगों को नशे से होने वाली सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी हानियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और स्वस्थ, सुरक्षित तथा जागरूक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

Read also Jamshedpur News : पोटका में किशोरी का अपहरण, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Related Articles

Leave a Comment