
Jamshedpur news : टाटा स्टील ने डाउनस्ट्रीम ऑपरेशन्स वर्टिकल के तहत ग्लोबल वायर्स डिवीजन और ट्यूब्स जमशेदपुर यूनिट को एक साथ लाने के बाद तत्काल प्रभाव से अधिकारियों के रिपोर्टिंग में बदलाव किया गया है। इस संबंध में वीपी उज्ज्वल चक्रवर्ती के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है। जारी सर्कुलर के मुताबिक सभी अधिकारी चीफ ऑपरेशंस वायर डिविजन को रिपोर्ट करेंगे और वर्तमान लोकेशन से ही काम करते रहेंगे। सर्कुलर के अनुसार दामोदर पोहुजा, हेड, डब्ल्यूआरएम वेस्ट, तारापुर, बीए राउत, हेड सप्लाई चेन और ईपीए मैनेजमेंट, गोरेगांव, सुशील कृष्णा पेडनेकर, सीनियर एरिया मैनेजर, इम्प्रूवमेंट ग्रुप, तारापुर, येनिगल्ला नागेश्वर राव, हेड सप्लाई चेन, सीआरसी डब्ल्यू, तारापुर, सप्लाई चेन और रोजमर्रा के ऑपरेशन्स से जुड़ी ज़िम्मेदारियों के लिए चीफ सीआरसी डब्ल्यू को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे। जबकि सत्येंद्र कुमार, हेड ईपीए और सर्विस सेंटर मैनेजमेंट, जमशेदपुर, सरबजीत चटर्जी, हेड प्रोडक्शन प्लानिंग, लॉजिस्टिक्स और एमआरडी, जमशेदपुर, श्वेता शर्मा, हेड इम्प्रूवमेंट, प्रोजेक्ट्स और स्ट्रैटेजी, जमशेदपुर चीफ ट्यूब जमशेदपुर को रिपोर्ट करेंगे। यह बिज़नेस को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक अस्थायी व्यवस्था है और विस्तृत अध्ययन व तालमेल वाले स्ट्रक्चर बनने के बाद रिपोर्टिंग व्यवस्था पर फिर से विचार किया जाएगा।
आज फिर होगी टीएसडीपीएल में ग्रेड वार्ता
टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) कर्मचारियों के वेज रिवीजन को लेकर सोमवार को एक बार फिर प्रबंधन यूनियन की वार्ता हुई। पूर्व की तरह यूनियन अपनी मांग पर अड़ी रही। वह किसी हाल में पिछले ग्रेड रिवीजन से कम लाभ लेने को तैयार नहीं है। इस पर प्रबंधन ने एक बार फिर यूनियन से नया प्रस्ताव मांगा। यूनियन नेताओं ने तुरंत बिंदुवार कर अपना प्रस्ताव दे दिया। इस पर प्रबंधन की ओर से कहा गया कि वह इस नए प्रस्ताव पर एक बार विचार विमर्श करेगा। फिर कल की वार्ता में अपना जवाब देगा। ऐसे में मंगलवार को एक बार फिर प्रबंधन यूनियन की वार्ता होगी। वार्ता में कंपनी की ओर से करण लखानी, एचआर हेड और यूनियन से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री त्रिदेव सिंह, अमन जी, उपेंद्र राय, सच्चिदानंद सिन्हा आदि शामिल थे।

