Home » Jharkhand Crime: पत्नी के प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद खुला राज, पति का कटा सिर जंगल से बरामद

Jharkhand Crime: पत्नी के प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद खुला राज, पति का कटा सिर जंगल से बरामद

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जिले के बुंडू में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 17 दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। 19 जून को बुंडू थाना क्षेत्र के सुमानडीह जंगल से एक अज्ञात सिर कटा और अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव की हालत ऐसी थी कि उसकी पहचान करना बेहद मुश्किल था। इसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम, वैज्ञानिक पद्धतियों और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लेकर तफ्तीश शुरू की। फिर इस खौफनाक वारदात की परतें खुलती चली गईं।

जांच के दौरान मृतक की पहचान संजय लोहरा के रूप में हुई। तफ्तीश आगे बढ़ी तो हत्याकांड के पीछे अवैध प्रेम प्रसंग का हैरान करने वाला मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, संजय लोहरा की पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था।

संजय इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसके कारण उसकी पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। योजना के तहत आरोपियों ने पहले संजय की बेरहमी से हत्या की। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने और मृतक की पहचान पूरी तरह मिटाने के इरादे से शव का सिर धड़ से अलग कर दिया।

धड़ पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी थी आग

साक्ष्यों को नष्ट करने के लिए धड़ पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जंगल में रखकर आग के हवाले कर दिया। मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी उसकी पत्नी के कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ के बाद मिले सुराग और उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम तमाड़ थाना क्षेत्र के आगरा और सुंदरडीह के घने जंगलों में पहुंची, जहां से मृतक संजय का कटा हुआ सिर बरामद कर लिया गया। सिर की बरामदगी के समय बुंडू के डीएसपी, एफएसएल की टीम के अलावा बुंडू और तमाड़ के थाना प्रभारी दलबल के साथ मौजूद थे।

पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब इस हत्याकांड में शामिल अन्य कड़ियों और मददगारों की तलाश के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई और गहन जांच की जा रही है।

Read Also: Ranchi Crime : स्मार्ट सिटी परिसर में पेड़ पर लटका मिला ई-रिक्शा चालक का शव, हत्या या आत्महत्या ; जांच में जुटी पुलिस

 

### **Tags (Comma Separated):**

 

### **Meta Description:**

 

Related Articles

Leave a Comment