Home » Koderma News: 400 रुपये किलो खरीदकर लाई खुखड़ी, सब्जी खाते ही हालत बिगड़ी, चार बच्चे अस्पताल में भर्ती

Koderma News: 400 रुपये किलो खरीदकर लाई खुखड़ी, सब्जी खाते ही हालत बिगड़ी, चार बच्चे अस्पताल में भर्ती

कोडरमा में जंगली खुखड़ी खाने से पांच लोगों की तबीयत बिगड़ी, चार बच्चों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मधुवन में बुधवार रात जंगली बांस की खुखड़ी की सब्जी खाने से चार बच्चे और एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद चार बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक एक परिवार ने बाजार से करीब 400 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदकर खुखड़ी घर लाया गया था। बहुत प्रेम से खाना बनाया गया। लेकिन इसके खाने के बाद परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं, महिला का परिजनों ने घर पर ही प्राथमिक उपचार कराया। कोडरमा सदर अस्पताल में इलाजरत बच्चों में मौसम कुमारी (16), पिता निर्मल यादव, नैतिक कुमार (10), पिता रामानंद यादव, उज्जवल कुमार (10) और सूरज कुमार (12), दोनों पिता निर्मल यादव शामिल हैं।
निर्मल यादव ने बताया कि खुखड़ी खाने के कुछ समय बाद बच्चों और महिला को उल्टी तथा पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद बच्चों को तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। चिकित्सकों द्वारा बच्चों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Read Also: Ranchi News : झारखंड विधानसभा के कर्मी ने उठाया खौफनाक कदम! धुर्वा डैम में डूबने की आशंका, NDRF करेगी रेस्क्यू 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment