Home » Jamshedpur Rail News: दुर्गा पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा, झारखंड होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें; टाटानगर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

Jamshedpur Rail News: दुर्गा पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा, झारखंड होकर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें; टाटानगर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दुर्गा पूजा और त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। रेलवे की ओर से एनएससीबी इतवारी-शालीमार और संबलपुर-संतरागाछी के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का लाभ झारखंड के यात्रियों को भी मिलेगा। टाटानगर और चक्रधरपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर इनका ठहराव दिया गया है।

इतवारी-शालीमार पूजा स्पेशल

ट्रेन संख्या 08861 एनएससीबी इतवारी-शालीमार स्पेशल 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को शाम 5:10 बजे एनएससीबी इतवारी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08862 शालीमार-एनएससीबी इतवारी स्पेशल 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6 बजे शालीमार से चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:35 बजे एनएससीबी इतवारी पहुंचेगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के क्षेत्र में इस ट्रेन का ठहराव झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर और संतरागाछी में होगा। इससे झारखंड के जमशेदपुर और चक्रधरपुर क्षेत्र के यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

संबलपुर-संतरागाछी स्पेशल भी चलेगी

ट्रेन संख्या 08303 संबलपुर-संतरागाछी स्पेशल 14 अक्टूबर और 21 अक्टूबर 2026 को शाम 4:15 बजे संबलपुर से रवाना होगी और अगले दिन रात 2 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08304 संतरागाछी-संबलपुर स्पेशल 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के बीच निर्धारित तिथियों पर शाम 7:05 बजे संतरागाछी से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे संबलपुर पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव झारखंड में झारसुगुड़ा, बामरा, गारपोस, राजगांगपुर, राउरकेला, बिसरा, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, राजखरसावां और टाटानगर समेत कई स्टेशनों पर होगा। इसके अलावा जharग्राम, खड़गपुर, पांशकुड़ा, बागनान और उलूबेरिया में भी ठहराव दिया गया है।

रेलवे के इस फैसले से दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड और आसपास के राज्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी।

Read also – Jamshedpur Rail News: चक्रधरपुर रेल मंडल में महाप्रबंधक का निरीक्षण, रायरंगपुर-बादामपहाड़ स्टेशन के विकास कार्यों का लिया जायजा

Related Articles

Leave a Comment