Home » Jharkhand News: गिरिडीह में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, पारसनाथ पहाड़ी के जंगलों से नक्सलियों के भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Jharkhand News: गिरिडीह में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, पारसनाथ पहाड़ी के जंगलों से नक्सलियों के भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

​एसपी और सीआरपीएफ कमांडेंट की गुप्त सूचना पर चला सर्च ऑपरेशन, जिरुवाबेड़ा जंगल से 5 किलो का केन बम और 38 ग्रेनेड शेल बरामद

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस और सुरक्षा बलों को पारसनाथ क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से छिपाकर रखे गए विस्फोटक सामग्री और हथियारों के जखीरे को पुलिस ने समय रहते ढूंढ निकाला है। यह कार्रवाई पारसनाथ पहाड़ी से सटे जिरुवाबेड़ा के जंगलों में चलाए गए एक विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई।

​पुलिस को ऐसे मिली सफलता

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार और सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों ने जिरुवाबेड़ा जंगल के पास भारी मात्रा में विस्फोटक छिपा रखा है। इस सूचना के आधार पर तुरंत रणनीति बनाई गई।

​इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार और सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम गठित की गई। इस विशेष टीम में खुखरा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह, उप-निरीक्षक मणिलाल सिंह, मधुबन थाना के सहायक उप-निरीक्षक उमेश कुमार सिंह के साथ-साथ सीआरपीएफ क्यूएटी और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।

​जंगल में मिला विस्फोटकों का जखीरा

टीम ने जिरुवाबेड़ा जंगल में सघन चेकिंग और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान जवानों ने नक्सलियों के उस गुप्त ठिकाने को ढूंढ निकाला, जहां विस्फोटक छिपाए गए थे।

​बरामद किया गया सामान

​5 किलो का केन बम
​35 मीटर कोडेक्स वायर
​1 बंडल इलेक्ट्रिक वायर
​38 पीस लोहे के अधबने ग्रेनेड शेल (ग्रेनेड बनाने का सामान)
​1 इमरजेंसी लाइट

​एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि सुरक्षा बलों की इस तत्परता से नक्सलियों का एक बड़ा मंसूबा नाकाम हो गया है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस बल लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं ताकि नक्सलियों की गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।
Read Also: Jharkhand News: इलाज के बहाने नाबालिग का यौन शोषण! गिरफ्तार कोडरमा सिविल सर्जन के मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियोज,पूछताछ में खुले राज 

 

 

Related Articles

Leave a Comment