लखनऊ : उत्तर प्रदेश (UP) के बरेली में एक मिशनरी स्कूल में छात्रों के हाथ से राखी कटवाने का आरोप है। घटना की जानकारी होने के बाद अभिभावकों और हिंदू संगठनों के सदस्या स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। हिंदू संगठनों ने स्कूल पर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।

राखी पहनकर स्कूल पहुंचे बच्चे तो शिक्षकों ने उसे कैंची से कटवा दिया
पुलिस की ओर से बताया गया कि बरेली के आंवला थानाक्षेत्र के भमोरा रोड में होली फैमिली कान्वेंट स्कूल संचालित है। यहां छात्र-छात्राएं राखी पहनकर स्कूल पहुंचे थे। इसके बाद किसी टीचर ने विरोध करते हुए विद्यार्थियों के हाथ से राखी और कलावा उतरवा लिया। दावा किया गया जिनकी राखी नहीं उतर सके, उनको कैंची से काट दिया गया।

दोबारा ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी गयी। इस बात की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन स्कूल पहुंच गए। जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बातचीत के बाद स्कूल प्रबंधन ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी।
स्कूल में ही बंधवाई गयी राखी :
स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का कहना है कि राखी कटवाने की सूचना उन्हें बच्चों से मिली। जिसकी जानकारी उन्होंने हिंदू संगठन के लोगों को दी। फिर संगठन के लोग अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंच गए। विरोध जताने पर स्कूल प्रबंधन ने गलती मानते हुए आगे से ऐसा नहीं करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने स्कूल की छात्राओ से स्कूल स्टाफ को राखियां बंधवाईं।
शिक्षकों ने कहा हिंदू धर्म का प्रचार प्रसार यहां नहीं होगा:
छात्रों ने बताया कि जब वे स्कूल पहुंचे तो वहां के कुछ शिक्षक उनके हाथ पर राखी देखते हुए भड़क गए। कहने लगे की हिंदू धर्म का प्रचार-प्रसार यहां (स्कूल में) नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने हाथ से रांखी उतरवाना शुरू कर दिया। जब छात्रों ने इसका विरोध किया तो उन्हें स्कूल से निकाल दिए जाने की भी धमकी दी गयी। घटना के बाद विवाद बढ़ गया।
READ ALSO : पीएम नरेंद्र मोदी को पाकिस्तानी महिला 27 वर्षों से बांधती आ रही राखी : जानें कैसे बना ये रिश्ता

