रांची : हजारीबाग एसीबी ने शनिवार को गिरीडीह जिले के राजधनवार प्रखंड के जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। जेई ने मनरेगा योजना में एक काम के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत की माग की थी। वह बहुत दिनों से लाभुक के काम को रोके हुए था।
लाभुक ने एसीबी को पूरे मामले की जानकारी दी। एसीबी ने रणनीति के तहत जाल बिछाया। फिर पैसा लेते जेई को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। एसीबी की टीम JE को गिरफ्तार करने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर हजारीबाग ले गई है।
हजारीबाग में की जा रही पूछताछ
उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने एसीबी के पास शिकायत की थी। बताया था कि मानरेगा से जुड़े काम को आगे बढ़ाने के लिए इंजीनियर पैसे की डिमांड कर रहा है। शिकायत दर्ज कर एजेंसी ने जांच शुरू की।
इसके बाद जाल बिछा कर आरोपी जूनियर इंजीनियर अंकुश कुमार को पाांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया।
गुरुवार 9 अप्रैल को भी हजारीबाग एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें जल पथ प्रमंडल बरही के दो इंजीनियर को गिरफ्तार किया था। यहां एक लाख 72 हजार रुपये रिश्वत लेते दोनों की गिरफ्तारी हुई थी।

