Home » Hazaribagh News: अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर बड़कागांव के 45 चयनित युवाओं को मिला ऑफर लेटर

Hazaribagh News: अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर बड़कागांव के 45 चयनित युवाओं को मिला ऑफर लेटर

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग। अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर बड़कागांव में सत्र 2025–26 के सफल प्रशिक्षुओं के लिए ऑफर लेटर वितरण समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में 45 चयनित युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के लिए ऑफर लेटर दिया गया।

यह पहल ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इस सत्र में केंद्र के कुल 210 प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।

केंद्र में संचालित डेटा एंट्री ऑपरेटर और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन कोर्स के विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा। असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से 21 और कंप्यूटर कोर्स से 24 प्रशिक्षुओं का चयन विभिन्न संस्थानों में हुआ।

चयनित युवाओं को इन संस्थानों में मिला ऑफर

चयनित युवाओं को टाटा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, सदर अस्पताल, आरोग्यम हॉस्पिटल, कॉजेंट टेक्नोलॉजीज, बजाज कैपिटल, रिशडम इंडिया सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अवसर मिला है। समारोह में प्रशिक्षकों, स्टाफ और अभिभावकों की उपस्थिति रही।

केंद्र प्रबंधन ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए अन्य प्रशिक्षुओं को भी अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर, बड़कागांव की ओर से स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक कौशल उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।

भविष्य में और अधिक युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई

केंद्र ने भविष्य में और अधिक युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई। अडाणी फाउंडेशन की ओर से बड़कागांव प्रखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में भी कई पहलें संचालित की जा रही हैं।

इनमें टीबी पोषण सहायता कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का विकास, महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हैं। इन प्रयासों से क्षेत्र में समग्र विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Comment