Home » RANCHI NEWS: खराब विजिबिलिटी के कारण रांची नहीं उतर सकी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट, कोलकाता किया गया डायवर्ट

RANCHI NEWS: खराब विजिबिलिटी के कारण रांची नहीं उतर सकी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट, कोलकाता किया गया डायवर्ट

विमान कुछ समय तक रांची एयरस्पेस में चक्कर लगाता रहा, लेकिन विजिबिलिटी कम होने के कारण सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो पाई

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट संख्या IX 1046 को सुबह 9:25 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से विमान रांची में उतर नहीं सका।

बताया जा रहा है कि विमान कुछ समय तक रांची एयरस्पेस में चक्कर लगाता रहा, लेकिन विजिबिलिटी कम होने के कारण सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो पाई। इसके बाद फ्लाइट को कोलकाता एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट के कोलकाता डायवर्ट होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि लो विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट डायवर्ट किया गया।

Related Articles

Leave a Comment