Home » अमेरिका का सख्त रुख, तीन भारतीय कंपनियों को बैन करने के साथ एक भारतीय मूल की छात्रा को किया गिरफ्तार

अमेरिका का सख्त रुख, तीन भारतीय कंपनियों को बैन करने के साथ एक भारतीय मूल की छात्रा को किया गिरफ्तार

by The Photon News Desk
America Action
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

स्पेशल डेस्क/America Action: अमेरिका ने ईरान के साथ व्यापार करने वाली कई कंपनियों पर बैन लगाया है। इसमें तीन भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। अमेरिका ने ईरान-इजराइल के बढ़ते तनाव को लेकर यह फैसला लिया। ईरानी सेना पर अवैध व्यापार और यूएवी ट्रांसफर करने का आरोप लगाते हुए अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कहा कि मानव रहित वाहनों की गुप्त बिक्री इन कंपनियों ने की है, जो यूक्रेन में रूस वॉर में सहायक होंगे।

America Action: इन कंपनियों पर लगाया बैन

इस मामले में अमेरिका ने भारत की सहारा थंडर को मुख्य आरोपी माना, जो ईरान की कमर्शियल गतिविधि करता है। जिन कंपनियों पर बैन लगाया गया है, उनमें पोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेन शिपिंग और सी आर्ट शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड शामिल है।

इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली भारतीय छात्रा गिरफ्तार

अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली भारतीय मूल की एक छात्रा समेत दो विद्यार्थियों को परिसर में फलस्तीन के समर्थन में इजराइल के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उनके परिसर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। छात्रा अचिंत्य शिवलिंगन कोयंबटूर में जन्मी और कोलंबस में पली-बढ़ी हैं। विश्वविद्यालय की एक प्रवक्ता ने बताया कि अचिंत्य को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश से रोक दिया गया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

READ ALSO : पीएम माेदी ने कहा जिन लाेगाें ने बैलेट पेपर लूट कर सरकार चलाया वे ही ईवीएम का कर रहे हैं विराेध

Related Articles