जमशेदपुर : मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अनुज कनौजिया को यूपी की एसटीएफ ने शनिवार की रात गोविंदपुर के भूमिहार मेंशन में एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस ने 5 बजे बताया कि रविवार को अनुज कनौजिया के शव का एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव अनुज कनौजिया की बहन शोभा देवी को सौंप दिया है। शोभा देवी बारीगोड़ा में रहती है। शोभा देवी अपने भाई अनुज कनौजिया का शव लेकर उत्तर प्रदेश के मऊ जिले स्थित गांव रवाना हो गई है। गांव में ही अनुज कनौजिया का अंतिम संस्कार होगा।

गौरतलब है कि गोरखपुर की एसटीएफ और झारखंड एटीएस ने मिलकर संयुक्त अभियान में मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कनौजिया को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर स्थित भूमिहार मेंशन में मार गिराया था। पुलिस के अनुसार अनुज कनौजिया भूमिहार मेंशन के गार्ड रूम में छिपा हुआ था। अनुज कनौजिया को लगभग 6 गोलियां लगी हैं।
अनुज कनौजिया की बहन शोभा देवी ने बताया की अनुज कनौजिया के घर से फोन आया था। घर वालों ने कहा है कि शव को लेकर गांव आना है। इसीलिए वह पोस्टमार्टम पहुंची और पुलिस से शव लेने के बाद मऊ रवाना हो गई है।
Read also – Anuj Kannojia Encounter : यूपी के शूटर अनुज कनौजिया के पीछे कौन था, पुलिस करे उजागर : सरयू राय

