चेन्नई: भारतीय हॉकी टीम ने चेन्नई में खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाईनल में मलेशिया को हजार कर खिताब जीत लिया है। इस बेहद रोमांचक मैच में मलयेशिया के खिलाफ भारत एक समय 1-3 से पीछे चल रहा था, लेकिन तीसरे क्वार्टर के अंदर भारतीय टीम ने एक ही मिनट में दो गोल दाग कर वापसी करते हुए 3-3 के बराबर के स्कोर पर पहुंच गयी।

इसके बाद चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग भारतीय टीम ने 4-3 से मैच जीत कर और चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता बन गयी। इसके साथ ही भारत सबसे अधिक चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है।
पाकिस्तान ने तीन बार यह खिताब जीत चुका है। वहीं इस जीत पर भारतीय टीम को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने बधाई। वहीं इस मैच को देखने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद, रानी रामपाल, सरदार सिंह आदि पहुंचे थे ।
हाफटाइम तक भारत का खराब खेल
Asian Champions Trophy Hockey की बात करें तो हाफटाइम तक मलयेशिया की टीम पूरी तरह टीम इंडिया पर हावी थी। उसने 3-1 की बढ़त बना रखी थी। तब यह कहा जा रहा था कि शायद भारत यह ट्राफी हार जाएगा। सबसे खराब बात यह रही है कि टीम इंडिया ने मैच का पहला गोल दागा था।
जुगराज सिंह ने नौवें मिनट में गोल कर भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई थी। लेकिन इसके बाद से मलयेशिया ने लगातार काउंटर अटैक किया। 14वें मिनट में अजराई अबु कमाल ने फील्ड गोल कर मलयेशिया को बराबरी कराई।
इसके बाद दूसरे क्वार्टर में रहीज राजी ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर और 28वें मिनट में मोहम्मद अमिनुद्दीन ने पेनल्टी कॉर्नर पर ही ड्रैगफ्लिक से गोल दाग अपनी टीम को भारत के खिलाफ 3-1 से आगे कर दिया।
Congratulations to our Men’s Hockey Team on the spectacular victory in the Asian Championship! This is India’s 4th triumph and it showcases the tireless dedication, rigorous training and unyielding determination of our players. Their extraordinary performance has ignited immense… pic.twitter.com/JRY2MSDx7Y
— Narendra Modi (@narendramodi) August 12, 2023
तीसरे-चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया को बनाया विजेता:
दूसरे क्वार्टर तक पीछड़ने के बाद भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में जबरदस्त वापसी की। यही नहीं इस क्वार्टर के एक मिनट के अंदर दो गोल भारतीय टीम ने दाग कर मैच को बराबरी पर ला दिया और स्कोर 3-3 हो गया। हाफ-टाइम के बाद भारत ने काउंटर अटैक जारी रखा।
45वें मिनट में भारत के काउंटर अटैक पर अपने बॉक्स के अंदर मलयेशिया ने फाउल किया। इस पर भारत को रेफरी ने पेनल्टी स्ट्रोक अवॉर्ड किया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग स्कोर 3-2 कर दिया।
इसी मिनट (45वें मिनट) में गुरजंत सिंह ने काउंटर अटैक पर फील्ड गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर मं 56वें मिनट में अपना चौथा गोल दागा। आकाशदीप सिंह ने काउंटर अटैक कर बेहतरीन फील्ड गोल किया और इस तरह टीम इंडिया चैंपियन बनी।
जानिए किस किस वर्ष भरतीय टीम बनी विजेता:
इससे पहले भारत ने 2011, 2016 और 2018 में Asian Champions Trophy जीती थी। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता रहा थे। क्योंकि फाइनल बारिश की वजह से रद्द हो गया था। पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियन बनी है। भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही।

