Jamshedpur : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 08 जनवरी 2026 को तामुलिया-कपाली लिंक रोड, पारडीह के पास की गई, जहां एनटी काईम चेकिंग चल रही थी।
चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. फैयाज आलम उर्फ गलकट्ठा (उम्र 34 वर्ष), पिता रफीकुल आलम उर्फ रफीक आलम, निवासी डेमडूबी अंसार नगर, थाना कपाली (चांडिल), जिला सरायकेला-खरसावां, झारखंड बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कमर से एक देसी पिस्तौल बरामद की गई, जबकि पैंट की दाहिनी जेब से एक जिंदा गोली मिली है। हथियार से संबंधित कोई वैध कागजात आरोपी द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह हथियार आजादनगर थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अली उर्फ विक्की से लेकर कई महीनों से अपने पास रखे हुए था। इसका उद्देश्य राहगीरों से लूटपाट करना था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मो. फैयाज आलम पूर्व में भी डकैती और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आजादनगर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी और बरामदगी में आजादनगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं होम गार्ड के जवान शामिल थे।

