Home » Arvind Kejriwal : दिल्ली के CM का बड़ा बयान, दो दिन में देंगे सीएम पद से इस्तीफा

Arvind Kejriwal : दिल्ली के CM का बड़ा बयान, दो दिन में देंगे सीएम पद से इस्तीफा

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से जमानत पर रिहा होते ही बड़ा ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि वे दो दिनों के भीतर सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। दिल्लीवासियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जब तक मैं जनता की अदालत में जीत नहीं जाता और जनता मुझे कह नहीं देती कि केजरीवाल ईमानदार है, तब तक मैं सीएम पद पर नहीं बैठूंगा।

मैं चाहता हूं कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव नवंबर में हो और जनता मुझे अपने मतों के द्वारा समर्थन देकर जिताए। उसके बाद ही मैं सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा। गौरतलब है कि केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने कई शर्तों के साथ जमानत दी थी। जिसके तहत न तो वो सीएम ऑफिस जा सकते थे और न ही किसी भी आधिकारिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर सकते है।

दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले में बरी हुए केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जनता के फैसले के बाद ही कुर्सी पर बैठेंगे। उनके इस बयान पर बीजेपी का कहना है कि यह केवल एक पीआर स्टंट है। आपको बता दें कि पहले भी 2013 में केजरीवाल ने पदभार संभालने के 49 दिनों के बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि यह मजबूरी में लिया गया फैसला है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने इसे नाटक करार देते हुए कहा है कि उन्हें बहुत पहले ही सीएम पद छोड़ देना चाहिए था।

Read Also- PM Modi Jamshedpur Visit 2024 Live Updates : पीएम मोदी ने झारखंडवासियों को दी कर्मा पूजा की शुभकामनाएं, देर से आने के लिए मांगी माफी

Related Articles