Home » Sarkari Naukri 2026 Roundup : झारखंड-बिहार में 40 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां… शिक्षक-अकाउंटेंट से डॉक्टर तक के लिए बंपर बहाली, यहां देखें अडेट्स

Sarkari Naukri 2026 Roundup : झारखंड-बिहार में 40 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां… शिक्षक-अकाउंटेंट से डॉक्टर तक के लिए बंपर बहाली, यहां देखें अडेट्स

बिहार - झारखंड विभिन्न सरकारी विभागों में शिक्षकों, चिकित्सकों, मत्स्य अधिकारियों, अकाउंटेंट, प्रबंधकों और प्रशासनिक सहायकों के पदों पर बंपर बहाली चल रही है। 

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/पटना : ​बिहार और झारखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह समय स्वर्णिम अवसर लेकर आया है। दोनों पड़ोसी राज्यों के विभिन्न सरकारी विभागों में शिक्षकों, चिकित्सकों, मत्स्य अधिकारियों, अकाउंटेंट, प्रबंधकों और प्रशासनिक सहायकों के पदों पर बंपर भर्तियों की बौछार कर दी गई है। राज्य सरकारों द्वारा युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण और बड़ा कदम माना जा रहा है।

​बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC), महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) और झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसायटी (JRHMS) जैसे प्रमुख निकायों ने आधिकारिक अधिसूचनाएं जारी कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन विभिन्न भर्ती अभियानों के जरिए कुल मिलाकर 40,000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है। इसमें अकेले बिहार BPSC शिक्षक भर्ती के तहत 32,388 पद तथा झारखंड में 6,101 सहायक आचार्यों के पद शामिल हैं। इसके अलावा, स्वास्थ्य और कृषि/मत्स्य पालन जैसे तकनीकी क्षेत्रों में भी सैकड़ों मेडिकल और टेक्निकल अफसरों की नियुक्ति की जा रही है।

​सभी भर्तियों में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय रहते अपनी पात्रता की जांच करें और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

बिहार BPSC शिक्षक भर्ती: 32,388 पद

​बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य के विद्यालयों में शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए टीआरई 4.0 के तहत 32,388 पदों पर बंपर बहाली निकाली है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी आज ही से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

​आवेदन 25 सितंबर 2026 से जारी
​आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2026
​पदों का विवरण – कुल 32,388 पद:
​प्राथमिक शिक्षक कक्षा 1 से 5 तक – 3,847 पद
​मध्य विद्यालय शिक्षक कक्षा 6 से 8- 8,563 पद
​माध्यमिक शिक्षक कक्षा 9 से 10तक- 3,877 पद
​उच्च माध्यमिक शिक्षक कक्षा 11 से 12 तक- 16,101 पद

​ये है आयु सीमा

​पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु: 37 वर्ष
​महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु: 40 वर्ष
​आवेदन कैसे करें: BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं, न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें, सभी आवश्यक व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक विवरण दर्ज करें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

बिहार BTSC टूरिंग वेटनरी ऑफिसर भर्ती 2026

​बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने पशु चिकित्सा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए टूरिंग वेटनरी ऑफिसर के पदों पर अधिसूचना जारी की है। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा।

​ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2026
​पद विवरण एवं आरक्षण:
​कुल पद: 787
​(अनारक्षित: 228, एससी: 207, ईबीएस: 195, बीसी: 78, ईडब्ल्यूएस: 55, ST: 13, पिछड़े वर्गों की महिला: 11 पद)
​योग्यता एवं वेतनमान

​शैक्षणिक योग्यता: भारतीय पशु चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से B.V.Sc. या B.V.Sc. & AH की डिग्री।  ​वेतनमान: ₹53,100 से ₹1,67,800 प्रति माह।

​आयु सीमा एवं शुल्क

​आयु सीमा (01 अगस्त 2026 तक): न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट देय)।
​आवेदन शुल्क: सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ₹100।
​चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा (75 अंक, 100 प्रश्न, 2 घंटे की अवधि, 1/4 नेगेटिव मार्किंग) और कार्य अनुभव (25 अंक) के आधार पर किया जाएगा।

बिहार BTSC फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर भर्ती 2026

​बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा मत्स्य विकास को बढ़ावा देने हेतु फिशरीज एक्सटेंशन ऑफिसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

​मुख्य तिथियां

​ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2026

​पद विवरण एवं योग्यता:
​कुल पद: 231 (अनारक्षित: 96, ईबीसी: 41, एससी: 35, बीसी: 27, ईडब्ल्यूएस: 23, पिछड़े वर्ग की महिला: 07, एसटी: 02)
​योग्यता: ICAR से मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय के मत्स्यिकी कॉलेज से मत्स्य विज्ञान में 4 वर्षीय स्नातक (B.Sc. Fisheries Science) डिग्री।

​आयु सीमा एवं शुल्क

​आयु सीमा (01 अगस्त 2026 तक): न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट)।
​आवेदन शुल्क: ₹100 (सभी कैटेगरी हेतु)।
​चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (75 अंक) और कार्य अनुभव (25 अंक) के आधार पर होगा। 100 अंकों की लिखित परीक्षा में गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

बिहार WCDC विभिन्न पद भर्ती 2026

​महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) बिहार ने राज्य परियोजना प्रबंधक, अकाउंटेंट (लेखापाल) और सहायक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक अभ्यर्थी wcdc.bihar.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

​मुख्य तिथियां

​ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 06 नवंबर 2026
​पद, योग्यता एवं वेतनमान:
​राज्य परियोजना प्रबंधक: रूरल डेवलपमेंट/मैनेजमेंट या महिला अध्ययन में PG/डिप्लोमा। (वेतन: ₹60,362/माह)
​राज्य परियोजना प्रबंधक (संचार): मीडिया/कम्युनिकेशन में डिग्री। (वेतन: ₹60,362/माह)
​लेखापाल : बी कॉम ऑनर्स डिग्री। (वेतन: ₹30,180/माह)
​सहायक : किसी भी मान्यता प्राप्त विषय में स्नातक। (वेतन: ₹30,180/माह)

​आयु सीमा: ​सामान्य (पुरुष): अधिकतम 37 वर्ष
​सामान्य (महिला) व OBC: अधिकतम 40 वर्ष
​SC/ST: अधिकतम 42 वर्ष
​आवेदन प्रक्रिया: WCDC के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विकल्प का चयन करें, आवश्यक विवरण दर्ज करें, स्कैन दस्तावेज अपलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

झारखंड JRHMS मेडिकल एवं नॉन-मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026

​झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसायटी (JRHMS) ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और नॉन-मेडिकल ऑफिसर के पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन निकाला है।

​आवेदन शुरू होने की तिथि: 08 अक्टूबर 2026
​ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026

​पद विवरण एवं योग्यता:
​कुल पद: 306 (स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर: 106 पद, नॉन-मेडिकल ऑफिसर: 200 पद)
​शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS या समकक्ष डिग्री तथा मेडिकल काउंसिल में वैध पंजीकरण होना अनिवार्य है।

​आयु सीमा (31 अक्टूबर 2026 तक): न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 64 वर्ष।
​आवेदन कैसे करें: JRHMS की आधिकारिक वेबसाइट jrhms.jharkhand.gov.in पर जाएं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक का चयन करें, मांगी गई जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।

झारखंड सहायक आचार्य (शिक्षक) भर्ती 2026

​झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी विद्यालयों में 6,101 सहायक आचार्यों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
​ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अक्टूबर 2026
​फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2026
​आवेदन पत्र में संशोधन/सुधार की तिथियां: 23 एवं 24 अक्टूबर 2026

​पद विवरण एवं पात्रता:

​कक्षा 1 से 5 (1,909 पद): इंटरमीडिएट उत्तीर्ण, D.El.Ed/समकक्ष डिप्लोमा तथा प्राथमिक स्तर की JTET या CTET परीक्षा उत्तीर्ण।
​कक्षा 6 से 8 (4,192 पद): संबंधित विषय (भाषा, गणित-विज्ञान, सामाजिक विज्ञान) में स्नातक, B.Ed तथा उच्च प्राथमिक स्तर की JTET या CTET परीक्षा उत्तीर्ण।

​आयु सीमा (01 अगस्त 2026 तक): न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी)।
​आवेदन शुल्क: सामान्य/OBC अभ्यर्थियों के लिए ₹100 तथा झारखंड के SC/ST अभ्यर्थियों के लिए ₹50।

Read Also:  MGM Medical College Jamshedpur : MGM मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, 17 छात्र हॉस्टल से निष्कासित, 25-25 हजार रुपये जुर्माना 

Related Articles

Leave a Comment