Home » Jamshedpur News : बिरसानगर में मिला नवजात शिशु का शव, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur News : बिरसानगर में मिला नवजात शिशु का शव, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस देख रही आसपास के सीसीटीवी फुटेज, आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

by Mujtaba Haider Rizvi
बिरसानगर समाचार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र के बिरसा नगर जोन नंबर 2 में एक मैदान में नवजात शिशु का शव मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके के लोग मौके पर जुट गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। बिरसानगर थाना पुलिस ने शनिवार को बताया कि मामले में समीर कुमार शाह के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है।

मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिनके आवेदन पर मामला दर्ज हुआ है वह थाने के पुलिसकर्मी हैं। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि पता चल सके कि नवजात का शव किसने लाकर यहां फेंका है। इसके अलावा, आसपास रहने वालों से पूछताछ भी की जा रही है कि शायद किसी ने किसी को यहां शव फेंकते हुए देखा हो। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

Related Articles

Leave a Comment