Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के नार्दर्न टाउन स्थित मोतीलाल नेहरू स्कूल के पास मानगो के शंकोसाई रोड नंबर पांच के रहने वाले नंदलाल के साथ 10 दिसंबर को लूट की घटना हुई थी। टेंपो रोक कर चालक और खलासी ने मिल कर नंदलाल को चाकू सटा कर उनका मोबाइल और ₹500 लूट लिया था। पुलिस ने शनिवार को इस घटना का खुलासा किया है।
एसपी सिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया की नंदलाल कहीं से आए थे और ट्रेन से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। यहां से ऑटो में बैठ कर शाम को अपने घर जा रहे थे। तभी ऑटो चालक सरफराज अंसारी और उसके खलासी शेख सुल्तान ने उन्हें मोतीलाल नेहरू स्कूल के पास ऑटो रोक कर उतारा और नंदलाल को चाकू सटा कर उनका मोबाइल और रुपया लूट लिया था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लूटे गए मोबाइल को ट्रैक कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट का मोबाइल और ऑटो बरामद कर लिया गया है। ऑटो चालक सरफराज अंसारी और शेख सुल्तान दोनों चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली के रहने वाले हैं। लिखा-पढ़ी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
Also Read: Jamshedpur News : बर्मामाइंस में सड़क संकरी होने से लग रहा जाम, छूट जा रही हैं लोगों की ट्रेनें

