Jamshedpur : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति के बाद जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने जिला पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी है। घोषित सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष के रूप में संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रुबी झा और अमरजीत सिंह राजा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, संगठन के महामंत्री पद पर राजीव कुमार सिंह और जितेंद्र राय को नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा मंत्री पद पर मुचिराम बाउरी, तन्मय झा, रिंकू सिंह, रीना चौधरी और रेणु सिन्हा को जगह दी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में कृष्णा शर्मा ‘काली’ को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जबकि संजीत चौरसिया को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि पूरी टीम पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत करेगी।

