Home » Sushant Singh Rajput Death: सुप्रीम कोर्ट ने दी रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, CBI को सुनाई खरी-खरी, ‘बहुत महंगा पड़ेगा…’

Sushant Singh Rajput Death: सुप्रीम कोर्ट ने दी रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, CBI को सुनाई खरी-खरी, ‘बहुत महंगा पड़ेगा…’

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनकी संपत्ति को हड़पने सहित कई आरोप लगाए गए थे। रिया चक्रवर्ती ने इन आरोपों का खंडन किया था।

by Priya Shandilya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फंसी रिया चक्रवर्ती के लिए राहत भरी खबर आई है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने रिया और उनके परिवार को राहत देते हुए सीबीआई के लुकआउट सर्कुलर को रद्द करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है। दरअसल, चार साल पहले 2020 में सीबीआई ने रिया, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई द्वारा दायर LOC पर उन्हें फटकार लगाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई खरी-खरी

न्यायमूर्ति बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ ने सीबीआई को कहा, “हम आपको चेतावनी दे रहे हैं। आपने ऐसी तुच्छ याचिका बस इसलिए दायर की क्योंकि इस मामले का एक आरोपी हाई प्रोफाइल व्यक्ति है। यह बहुत महंगा पड़ेगा आपको। दोनों लोगों का समाज से गहरा संबंध है।”

क्या है मामला?

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती पर कई आरोप लगाए गए थे, जिसमें उनपर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनकी संपत्ति को हड़पने का आरोप था। रिया चक्रवर्ती ने इन आरोपों का खंडन किया था।

सीबीआई ने 2020 में रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रजीत चक्रवर्ती और उनकी मां संध्या चक्रवर्ती के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। यह तब हुआ जब सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने पटना में उनकी मौत की जांच की मांग करते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की। इसके तुरंत बाद, मामला सीबीआई को सौंप दिया गया। बॉम्बे हाईकोर्ट ने लुकआउट सर्कुलर जारी करने के कारणों की कमी का हवाला देते हुए इसे रद्द कर दिया था। इसके अलावा, बेंच ने कहा था कि एक्ट्रेस और उनका परिवार समाज से काफी जुड़ा हुआ है और उन्होंने जांच एजेंसियों के साथ सहयोग भी किया था।

मालूम हो, सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून, 2020 को बांद्रा स्थित उनके घर में हुआ था। एक्टर को उनके घर में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया था। इस घटना के बाद एक्ट्रेस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती कानूनी पचड़े में पड़ गईं। इस मामले में सीबीआई, एनसीबी और मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की थी और फिर रिया को हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद रिया को रिहा कर दिया गया था।

Related Articles