Home » Jamshedpur news : अस्पताल में पीड़ित रोगियों के कष्ट निवारण को किया रक्तदान

Jamshedpur news : अस्पताल में पीड़ित रोगियों के कष्ट निवारण को किया रक्तदान

आनंद मार्ग के रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्तदान, 100 पौधा दान

by Arvind Shrivastava
Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : अस्पताल में पीड़ित रोगियों के कष्ट निवारण को : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल कि ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जो अस्पताल में रोगी कष्ट में है उनके कष्ट निदान के लिए 50 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके साथ ही आम लोगों के बीच 100 पौधा वितरण किया गया।
सुनील आनंद का कहना है कि जितने भी रक्तदाता निस्वार्थ भाव से रक्तदान करते हैं वह सभी लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य है करण इस रक्तदान करने में रक्तदाता का किसी प्रकार का कोई भी स्वार्थ नहीं रहता।

लोगों के कष्ट निदान के लिए रक्तदान करते हैं इसलिए इस तरह के मनुष्य को ईश्वर कोटि के मनुष्य कहा गया है।   रक्तदाताओं के बीच कमेटी मेंबर टाटा वर्कर्स यूनियन ज्ञानरंजन श्रीवास्तव, मेंबर टीजीएस गम्हरिया रंजन मिश्रा, अभिषेक पांडे ने पौधा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश कुमार झूरी जमुदा, सीताराम देव, सुनील आनंद तथा अन्य लोगों का भी सहयोग रहा।

Read Also- Jharkhand Rain Alert 13 JULY : रांची समेत 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी

Related Articles

Leave a Comment