Home » केंद्रीय मंत्रिमंडल ने one nation-one election को दी मंजूरी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा बिल

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने one nation-one election को दी मंजूरी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा बिल

one nation one election

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सबहेड: one nation-one election: तीसरे टर्म में एनडीए सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित मीडिया कांफ्रेंस में गृह मंत्री अमित शाह ने इस बिल को मंजूरी के संकेत दिए थे। ‘मोदी 3.0’ सरकार में एक देश-एक चुनाव को लागू करने की बात पहले ही स्पष्ट कर दी गई थी।

नई दिल्लीः one nation-one election: केंद्र सरकार ने 18 सितंबर को ‘एक देश- एक चुनाव’ के अपने बहुप्रतीक्षित बिल को मंजूरी दे दी है। खबरों के अनुसार, वन नेशन-वन इलेक्शन के बिल को अब संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। कैबिनेट ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति के ‘एक देश-एक चुनाव’ के मतंव्य को मंजूरी दे दी है।

मीडिया के सामने अमित शाह ने दिए थे संकेत
मंगलवार को एनडीए ने 100 दिन पूरे होने पर गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की थी। इसमें उन्होंने इस बिल को मंजूरी के संकेत दिए थे। मोदी सरकार ने अपने मोदी 3.0 सरकार में एक देश-एक चुनाव को लागू करने की बात पहले ही स्पष्ट कर दी थी। यह बात बीजेपी के मेनिफेस्टो (घोषणापत्र) में भी शामिल था।
हाल ही में इस टर्म में मोदी सरकार के 100 दिन पूरे हुए। इस मौके पर प्रेस से बात करते हुए शाह ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को याद दिलाया। NDA सरकार के 100 दिन पूरे होने पर एक रिपोर्ट कार्ड रिलीज किया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उनके साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद थे।

स्वतंत्रता दिवस पर भी पीएम ने की थी चर्चा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी पीएम ने एक देश-एक चुनाव की चर्चा की थी। उनका तर्क था कि बार-बार चुनाव कराने से देश की प्रगति बाधित हो रही है। मार्च 2024 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई थी, जिसमें लोकसभा व राज्यसभा विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश की गई थी। हालांकि बिल अभी संसद में पेश किया जाना है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह इतना आसान नहीं है। इसके लिए संविधान में संशोधन करने की जरूरत होगी।

Related Articles