Home » Jamshedpur Education News : CBSE बोर्ड परीक्षा 17 से, जमशेदपुर में 11 केंद्रों पर 12 हजार छात्र देंगे परीक्षा

Jamshedpur Education News : CBSE बोर्ड परीक्षा 17 से, जमशेदपुर में 11 केंद्रों पर 12 हजार छात्र देंगे परीक्षा

Jamshedpur Education News : सीबीएसई ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य को लेकर सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि कॉपियों की जांच के लिए शिक्षकों को समय पर रिलीव किया जाए।

by Mujtaba Haider Rizvi
CBSE 10th Board Exam held twice a year from 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 मार्च तक, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष भारत समेत 26 देशों में होने वाली इन परीक्षाओं में करीब 46 लाख छात्र शामिल होंगे।

सीबीएसई ने बताया कि वर्ष 2026 की परीक्षा में कई नई पहल लागू की गई हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा पहली बार आयोजित की जाएगी, जो 15 मई से शुरू होगी। इसके अलावा, सेक्शन-वाइज प्रश्नपत्र व्यवस्था लागू करते हुए साइंस और सोशल साइंस विषयों को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। साइंस में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी तथा सोशल साइंस में हिस्ट्री, जियोग्राफी, पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स शामिल किए गए हैं।

जमशेदपुर में इन परीक्षाओं में लगभग 12 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मूल्यांकन 10 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य

सीबीएसई ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य को लेकर सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि कॉपियों की जांच के लिए शिक्षकों को समय पर रिलीव किया जाए। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि मूल्यांकन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच प्रक्रिया को तेज करने के लिए इस बार नए एसओपी लागू किए गए हैं और शिक्षकों को कम कॉपियां दी जाएंगी, ताकि गुणवत्ता बनी रहे। मूल्यांकन कार्य 8 से 10 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है। निर्देशों का पालन नहीं करने पर परिणाम रोके जा सकते हैं और आगे कार्रवाई होगी। इसकी जिम्मेदारी स्कूल के चीफ नोडल सुपरवाइजर की होगी।

शिक्षकों का डाटा 13 तक अपलोड करने का निर्देश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी संबद्ध स्कूलों को कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों का पूरा विवरण ओएसिस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने यह प्रक्रिया 13 फरवरी शाम 4 बजे तक हर हाल में पूरी करने को कहा है। सीबीएसई ने चेतावनी दी है कि सात निर्देशों का पालन नहीं करने को मूल्यांकन प्रक्रिया में बाधा माना जाएगा, जिससे स्कूल का परिणाम रोका जा सकता है और आगे कार्रवाई होगी। यह जानकारी कक्षा 12 की उत्तरपुस्तिकाओं की ऑन-स्क्रीन मार्किंग के लिए जरूरी है। 2026 बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के लिए चयनित शिक्षकों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स्कूलों को प्रैक्टिकल और इंटरनल मार्क्स अपलोड करने का निर्देश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी संबद्ध स्कूलों को कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के अंक 14 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में बोर्ड ने दूसरा रिमाइंडर जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक अंक अपलोड नहीं करने पर स्कूलों को आगे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बोर्ड के अनुसार, अंक अपलोड करने की प्रक्रिया 1 जनवरी 2026 से शुरू होकर 14 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। स्कूलों को कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट, कक्षा 12वीं के इंटरनल ग्रेड्स तथा कक्षा 10वीं के इंटरनल असेसमेंट के अंक समय सीमा के भीतर जमा करने होंगे।

सीबीएसई ने बताया कि समीक्षा में पाया गया है कि अब तक लगभग 30 प्रतिशत स्कूलों ने मार्क्स अपलोड नहीं किए हैं। इसलिए सभी स्कूलों को समय पर प्रक्रिया पूरी करने और बोर्ड के निर्देशों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है।

Read Also: XLRI में गूंजा स्टार्टअप का मंत्र, नेक्सकॉन 2026 में देशभर के 1500 युवाओं ने लिया हिस्सा

Related Articles

Leave a Comment