Home » Chaibasa News: हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत

Chaibasa News: हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत

by Vivek Sharma
चाईबासा के आनंदपुर क्षेत्र में हाथी के हमले से 60 वर्षीय ग्रामीण की मौत। गांव में दहशत, वन विभाग ने मुआवजा प्रक्रिया शुरू की।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की सुबह आनंदपुर थाना क्षेत्र के बुरुतुलुडा गांव के पहान टोला में हाथी के हमले में एक ग्रामीण लोकन मुंडा (60 वर्ष) की मौत हो गई। लोकन मनोहरपुर थाना क्षेत्र के बरंगा के निवासी थे। जानकारी के अनुसार लोकन मुंडा अपने मामा के घर बुरुतुलुडा पाहन टोला आए हुए थे। रविवार को तड़के करीब तीन बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकले, तभी अचानक घर के बाहर पहले से मौजूद जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें उठा उठा कर पटका। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विभाग की ओर से सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये का मुआवजा दिया गया है। साथ ही आगे की मुआवजा प्रक्रिया एवं आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। इसके बावजूद पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित इलाकों में रात की गश्त बढ़ाने, हाथी खदेड़ने की व्यवस्था करने और ग्रामीणों को सतर्क करने की मांग की है।

READ ALSO: JHARKHAND NEWS: मतदाता दिवस पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी बोली- मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति करना है जागरूक



Related Articles