Chaibasa (Jharkhand) : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने यहां झींकपानी थाना क्षेत्र के गुड़ागांव में छापेमारी की। इस दौरान तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया । इन भट्ठियों से 1000 किलोग्राम जावा महुआ और 70 लीटर अवैध देशी शराब जब्त की गई।
Read Also- RANCHI NEWS : लापता अंश-अंशिका का 10वें दिन भी सुराग नहीं, धुर्वा बंद
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान तीनों भट्ठियों के संचालक और अन्य मौके से फरार हो गए।उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

उत्पाद पुलिस अवैध देशी शराब माफिया के विरुद्ध आगे की कार्रवाई कर रही है।इस कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों में दहशत का माहौल है। विभाग की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में अवैध शराब के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अवैध शराब के कारोबार में कमी आएगी।
Read Also- Jharkhand Bureaucracy : नौकरशाही : ‘वो पीपल वाला पत्ता’…

