Home » Chaibasa News : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मिठाई, केक और रिटेल दुकानों का किया औचक निरीक्षण

Chaibasa News : खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने मिठाई, केक और रिटेल दुकानों का किया औचक निरीक्षण

Chaibasa News : पवित्र भोजनालय और बाटा रोड स्थित गुप्ता स्वीट्स एंड स्नैक्स में गंदगी और एक्सपायर प्रोडक्ट पाए, नोटिस

by Rajeshwar Pandey
Food safety officer inspecting sweets, cakes and retail shops in Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa (Jharkhand) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में आगामी त्योहारों को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी धनेश्वर हेम्ब्रम ने बुधवार को चक्रधरपुर के मिठाई, केक और रिटेल दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पवन चौक स्थित पवित्र भोजनालय और बाटा रोड स्थित गुप्ता जी स्वीट्स एंड स्नैक्स में गंदगी और एक्सपायर प्रोडक्ट पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।

निरीक्षण में एक्सपायर रियल जूस और 7 अप को जब्त कर नष्ट किया गया। मिठाई दुकानों में इस्तेमाल होने वाले रंगों की जांच की गई, जिसमें अखाद्य रंग नहीं मिले। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को दोबारा इस तरह की शिकायत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी।

दुकानदारों को दिए गए ये निर्देश

  • अनिवार्य रूप से FSSAI लाइसेंस प्राप्त करें।
  • प्रतिष्ठान में साफ-सफाई और हाइजीन का विशेष ध्यान रखें।
  • एक्सपायर, बासी या सड़ी-गली खाद्य सामग्री को तुरंत नष्ट करें।
  • पैकेज्ड खाद्य सामग्री पर FSSAI लाइसेंस नंबर, निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि और निर्माता का पता अनिवार्य रूप से अंकित करें।

धनेश्वर हेम्ब्रम ने बताया कि औचक निरीक्षण की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। सभी खाद्य कारोबारी नियमों का पालन करते हुए हाइजीनिक तरीके से कारोबार सुनिश्चित करें, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री मिल सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे भी जागरूक रहें और किसी भी अनियमितता की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दें। निरीक्षण टीम ने लोगों को आश्वस्त किया कि त्योहारों में खाद्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

Read Also: Chaibasa Road Accident : नाबालिग बाइक सवार ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Related Articles