Home » Chaibasa Health Camp News : खान-पान और जीवनशैली में सुधार से बीमारियों से बचाया जा सकता है: जोबा माझी

Chaibasa Health Camp News : खान-पान और जीवनशैली में सुधार से बीमारियों से बचाया जा सकता है: जोबा माझी

सोनुवा के महुलडीहा मैदान में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि सांसद जोबा माझी ने ग्रामीणों में वितरित किए आयुष्मान कार्ड

by Mujtaba Haider Rizvi
jobha majhi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के महुलडीहा हाई स्कूल मैदान में शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर और दीप जलाकर किया। स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में मरीजों की भागीदारी देखी गई। उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा जागरूकता ही स्वास्थ्य की सबसे बड़ी कुंजी है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को अपने खान-पान और जीवनशैली में सुधार लाने की आवश्यकता है, ताकि बीमारियों से बचा जा सके और अस्पताल आने की नौबत न आए।

सांसद ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। जोबा माझी ने कहा कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या कुपोषण की है। इसे खत्म करने में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ सभी के सहयोग की आवश्यकता है। मौके पर सांसद के हाथों लाभुकों के बीच आयुष्मान योजना का कार्ड एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत पीयर एजुकेटर का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किशोर-किशोरियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सांसद ने सभी स्टाल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी ली।

मेले के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. देवी प्रसाद हांसदा ने संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने की अपील की। मेले में स्वास्थ्य जांच और रोगों की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं मेले में सैकड़ों मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी। इस अवसर पर डा. आनंद शिंदे, डा. राज मरांडी, झामुमो नेता दीपक प्रधान, डाक्टर महतो, संतोष मिश्रा सहित चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं लाभुक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Read Also- Palamu News: पलामू में टाइगर रिजर्व से निकल कर फसलें तबाह कर रहे हाथी, नेशनल हाईवे-39 पर हर तरफ दहशत

Related Articles