Home » Chaibasa News : चाईबासा में महुआ शराब भट्ठियों पर बड़ी कार्रवाई, 4000 लीटर कच्ची शराब की गई नष्ट

Chaibasa News : चाईबासा में महुआ शराब भट्ठियों पर बड़ी कार्रवाई, 4000 लीटर कच्ची शराब की गई नष्ट

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्राम लातार्सिका में छापेमारी की। इस दौरान महुआ शराब की 5 अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर जावा महुआ की 4000 लीटर कच्ची शराब नष्ट की गई।

संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

यह कार्रवाई मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार और उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में की गई। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जंगल के बीच लातार्सिका गांव में छापा मारा। यहां जंगल और बस्ती के आसपास संचालित महुआ शराब की भट्ठियों को चिह्नित किया गया।

उपकरण और कच्चा माल किया गया नष्ट

छापेमारी के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण, ड्रम, पाइप और अन्य सामान भी बरामद कर नष्ट किए गए। मौके पर करीब 4000 लीटर जावा महुआ की कच्ची शराब मिली, जिसे प्रशासन ने नियमानुसार नष्ट कर दिया। प्रशासन ने बताया कि मौके से शराब बनाने वाले लोगों के फरार होने के कारण कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

अग्रिम कार्रवाई जारी

प्रशासन ने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। अवैध शराब निर्माण में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस और उत्पाद विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है ताकि दोबारा अवैध कारोबार शुरू न हो सके।

अवैध शराब निर्माण पर सख्त प्रशासन

झारखंड में अवैध महुआ शराब का निर्माण और बिक्री उत्पाद अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। प्रशासन लगातार ऐसे ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी घातक साबित होती है।

प्रशासन का अपील

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब निर्माण की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस या उत्पाद विभाग को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिले में आगे भी सघन अभियान चलाया जाएगा।

Read Also- Jharkhand IAS Posting : झारखंड में IAS अधिकारियों के तबादले की तैयारी, कई अहम पदों पर जल्द होगी पोस्टिंग

Related Articles

Leave a Comment