Home » Jharkhand IAS Posting : झारखंड में IAS अधिकारियों के तबादले की तैयारी, कई अहम पदों पर जल्द होगी पोस्टिंग

Jharkhand IAS Posting : झारखंड में IAS अधिकारियों के तबादले की तैयारी, कई अहम पदों पर जल्द होगी पोस्टिंग

by Nikhil Kumar
Jharkhand IAS Posting
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला-पोस्टिंग की तैयारी चल रही है । कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग नई पदस्थापनाओं की सूची तैयार करने में जुटा है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलने के बाद कभी भी तबादले से संबंधित अधिसूचना जारी की जा सकती है।


17 अप्रैल को राज्य सरकार ने उपायुक्त स्तर के कई अधिकारियों का तबादला किया था। इसके बाद करीब 11 आइएएस अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में हैं। इनमें वे अधिकारी शामिल हैं जिनकी जगह नए उपायुक्तों की नियुक्ति की गई है और जिन्होंने कार्मिक विभाग में योगदान दे दिया है। अब इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी देने की प्रक्रिया चल रही है।


इसके अलावा सचिवालय और विभिन्न विभागों में कई महत्वपूर्ण पद खाली हैं। विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, उत्पाद आयुक्त, महानिरीक्षक निबंधन समेत कई अहम पदों पर पोस्टिंग की जानी है।

इसके अलावा कई विभागीय और जिला स्तरीय प्रशासनिक पद भी रिक्त हैं। कार्मिक विभाग ने तबादला-पोस्टिंग से जुड़ी फाइल आगे बढ़ा दी है और प्रशासनिक स्तर पर अंतिम समीक्षा की जा रही है। सूची में सचिवालय, विभागीय पदों और जिला प्रशासन से जुड़े कई अधिकारियों के नाम शामिल किए जाएंगे।

Read Also- RANCHI NEWS : अरगोड़ा चौक के पास बस पर फायरिंग, एक को पुलिस ने खदेड़कर किया गिरफ्तार

Related Articles